#1 Net Worth Of Shahrukh Khan | Property | Perfect Life

Net Worth Of Shahrukh Khan

शाहरुख खान का नाम कौन नहीं जनता है। शाहरुख खान बॉलीवुड के सुपरस्टारों में से एक है। आज हम लोग Net Worth Of Shahrukh Khan के बारे में जानेगे। शाहरुख़ खान की Net Worth  600 million USD है। एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख इंडिया के सबसे अमीर एक्टर है। ये सलमान खान और अक्षय कुमार से कई ज्यादा है। इनके पास काफी सारी महंगी महंगी कारे और बाइक है। इन्होने बॉलीवुड में काफी सारी सुपरडुपर हिट फिल्म्स की है जिन्होंने बॉक्सऑफिस पर करोडो में कमाई की है। 

शाहरुख खान को किंग ऑफ़ रोमांस भी कहा जाता है। इन्होने अपने करियर में लगभग 75 से भी ज्यादा फिल्मे की है। इन्होने 14 फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड भी जीते है। शाहरुख को 2005 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था बॉलीवुड में उनके योगदान को लेकर। इन्होने अपने कर्रिएर की शुरुआत में थियेटर और बहुत सारी जगहों पर काम किया था। इन्होने एक्टिंग की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक फ़ौजी से आरम्भ की। शाहरुख ने 1992 में दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा उसके बाद उन्होंने डर, बाज़ीगर अंजाम जैसी कई फिल्मे की। 



Net Worth Of Shahrukh Khan & Family 

इनके पिता ताज मोहम्मद ख़ान एक स्वतंत्रता सेनानी थे। और इनकी माँ का नाम लतीफ़ा फ़ातिमा है। इन्होने कोलम्‍बस स्‍कूल, दिल्‍ली से पढ़ाई की शुरुआत की थी। स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। जब शाहरुख खान के माता पिता की मृत्यु हो गई उसके बाद वे दिल्ली आ गए थे और यहा आकर उन्होंने हिन्दू रीती रिवाज़ के अनुसार गौरी खान से शादी कर ली। गौरी और शाहरुख के तीन बच्चे दो लड़के और एक लड़की है। इनके बड़े लड़के का नाम आर्यन खान है जो हाल ही में ड्रग्स केस में पकड़े गए थे और इनके छोटे लड़के का नाम अब्राहम खान है। इनकी पुत्री का नाम सुहाना खान है। 

इनके पास मुंबई के बांद्रा में स्थित मन्नत हाउस है जिसकी कीमत 200 करोड़ रूपये है और दुबई में Palm Beach Jumeirah में एक लक्सरी विला भी है जिसको जन्नत के नाम से भी जाना जाता है इसकी कीमत 100 करोड़ रूपये है। इनका एक घर लंदन में भी है जिसकी कीमत 172 करोड़ रूपये है। इनका घर अंदर से काफी सुन्दर है।  



Read More – Salman Khan Net Worth And Films Car Collection

हाल ही में शाहरुख खान के बड़े लड़के आर्यन खान को ड्रग केस के चलते जेल जाना पड़ा था। आर्यन खान से अपनी पढ़ाई लंदन से की है। वे भी अपने पापा की तरह काफी सुन्दर है। अभी आर्यन खान के ऊपर जांच चल रही है कोई फैसला नहीं आया है।

शाहरुख खान की सुपरडुपर फिल्मे

दीवाना, बाजीगर, डर, कभी हां कभी ना, करन अर्जुन, दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे, चाहत, कोयला, यस बॉस, परदेस, दिल तो पागल है, दिल से, कुछ कुछ होता है, जोश, मोहब्‍बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो न हो, मैं हूं ना, वीर जारा, डॉन, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज खान, रा.वन, डान 2, जब तक है जान, चेन्‍नई एक्‍सप्रेस, हैप्‍पी न्‍यू ईयर



शाहरुख खान की कार

शाहरुख़ खान महंगी कारो के शौक़ीन है। यू तो शाहरुख खान के पास किसी कार की कमी नहीं है उनके पास दुनिया की सबसे महंगी कारे है। इन कारो की कीमत करोडो रूपये में है। इनको आयेदिन नई नई कारो में देखा जाता है। कई सारी कंपनी ब्रांडिंग के लिए इनको कार गिफ्ट में दे देती है। 

Rolls Royce Phantom Bentley Continental GT, BMW 7-Series, BMW 6-Series Convertible, BMW i8, Audi A8 L, Land Rover Range Rover Sport, Mitsubishi Pajero, Bugatti Veyron. 

अब तो आप लोग समझ ही चुके होंगे कि शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह क्यों कहा जाता है। तो दोस्तों ये थी Net Worth Of Shahrukh Khan.

This Post Has One Comment

  1. Sadik patel

    Hello sir Thanks for share this

Leave a Reply